राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता गुरुवार सुबह हैक कर लिया गया।

हैकर्स ने कांग्रेस पार्टी का ट्विटर खाता हैक कर उससे कई अपमानजनक ट्वीट किए।

इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर खाता भी हैक किया गया था।

कांग्रेस के ट्विटर को हैक कर कई ट्वीट किए गए हैं :

एक ट्वीट में कहा गया है, “क्रिसमस स्पेशल के लिए बने रहिए। आपकी पार्टी को रसातल में ले जाने के लिए हमारे पास पर्याप्त सूचनाएं हैं।”

एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, “हर मंदबुद्धि जो यह सोचता है कि हमारे पास राजनीतिक एजेंडा है। नहीं, हमारे पास नहीं है।”

एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, “भ्रष्ट राजनीतिक पार्टी निर्दोष हैकर्स के बारे में अपमानजनक बात करने की कोशिश कर रही है। तुम क्या सोचते हो कि तुम कूल हो?”

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, “याद रखो। हमारी संख्या बहुत अधिक है, हमसे मत भिड़ो।”

राहुल गांधी का ट्विटर खाता बुधवार को हैक कर लिया गया था और उससे कई अपमानजक ट्वीट किए गए थे, लेकिन बाद में ये ट्वीट हटा दिए गए।

हैकर्स ने राहुल गांधी की प्रोफाइल तस्वीर भी हटा दी और खाते का शीर्षक ‘ऑफिसऑफआरजी’ से बदलकर ‘रिटार्डिड गांधी’ कर दिया।

कांग्रेस ने कहा कि उसे इसमें किसी ‘साजिश का अंदेशा है और यह मौजूदा फासीवादी संस्कृति की अशांत असुरक्षाओं को प्रदर्शित करता है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493