नई दिल्ली-केरल में एक टीवी चैनल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने धमकी दी गई। भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने टीवी डिबेट में कहा कि राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी। भाजपा नेता के इस खुलेआम और कायराना धमकी ने सियासत को गर्मा दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 28 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में चिट्ठी लिखी, जिसमें भाजपा नेता की TV पर बहस के दौरान राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का जिक्र है। पत्र में कहा गया कि BJP प्रवक्ता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई न होना राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत माना जाएगा।
वेणुगोपाल ने अमित शाह को संबोधित पत्र में लिखा कि यह धमकी किसी छोटे पदाधिकारी की लापरवाही भरा रिएक्शन नहीं है। यह जानबूझकर फैलाए गए नफरत के जहरीले वातावरण का असर है। जो विपक्ष के नेता को असुरक्षित बनाता है। अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप बताएं आपकी पार्टी और सरकार किस विचारधारा के पक्ष में हैं।
dharmpath.com dharmpath