नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिवार से नहीं मिलने दिया गया। ग्रेवाल ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को खुदकुशी कर ली थी।
ग्रेवाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। राहुल यहां ग्रेवाल के परिवार से मिलने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने अस्पताल के द्वार बंद कर दिए।
इससे नाराज राहुल ने कहा, “यह अलोकतांत्रिक मानसिकता है। एक नए तरह का भारत गढ़ा जा रहा है। यह मोदी जी का भारत है।”
पुलिस के अनुसार, ग्रेवाल ने मंगलवार को यहां एक पार्क में खुदकुशी कर ली।
dharmpath.com dharmpath