राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह विशेष विमान से बिलासपुर पहुंचे। राहुल वहां से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल हाथी पीड़ित और भू-विस्थापितों से मिलकर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। उनके दौरे के लिए कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं को झोंक दिया है।

राहुल छत्तीसगढ़ में दो दिन रहेंगे, और इस दौरान कांग्रेस मेगा शो करने की तैयारी में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493