राहुल गांधी ने एटीएम की कतार में खड़े लोगों से बात की (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह एक बार फिर एटीएम बूथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एटीएम की कतार में लगे लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

राहुल सुबह ही जहांगीरपुरी इलाके के एक एटीएम पहुंच गए, जहां उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष ने कतार में खड़े लोगों से नोटबंदी के कारण पेश आने वाली समस्याओं के बारे में बात की।

केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद देशभर में अव्यवस्था का माहौल है। लोग बैंकों और एटीएम के बाहर भारी संख्या में पैसा जमा कराने व निकालने के लिए कतार में खड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493