राहुल गांधी ने की गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग

नई दिल्ली-कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो ही संभावनाएं हैं- या तो अमित शाह ने युवाओं को मारने, लाठी चलाने और पैलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश दिया या उन्हें इस बारे में मालूम ही नहीं था. उन्होंने मांग की कि दोनों ही परिस्थितियों में गृह मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए.

इससे पहले लोकसभा में भी राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि अमित शाह ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि कहीं भी गोली चलाने का आदेश कोई मंत्री नहीं देता, वो मजिस्ट्रेट, एसडीएम या डीएम देता है. उन्होंने यह भी कहा कि टियर गैस का इस्तेमाल हुआ था और गोली चली ही नहीं थी, ऐसे में गोली चलाने का आदेश देने का सवाल ही नहीं पैदा होता. बीजेपी ने राहुल गांधी से मांग की थी कि वे अपने बयान के लिए माफी मांगें.

 

 

 

 

 

 

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493