राहुल गांधी ने लेडी हार्डिग अस्पताल का दौरा किया

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक रैली में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिग अस्पताल लाया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बाद में अस्पताल का दौरान किया।

मुर्दाघर के बाहर मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा।

उन्होंने हालांकि किसानों और मजदूरों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और उनकी हरसंभव मदद करेगी।”

देश में किसानों की खुदकुशी करने के मामलों की बढ़ती संख्या के सवाल पर राहुल ने कहा, “मोदी सरकार किसानों को सजा दे रही है। यह ऐसी सरकार है जिसे देश के कॉरपोरेट चलाते हैं। इसका पूरा ध्यान उनकी सहायता करने पर है।”

उन्होंने कहा, “इससे देश के किसानों और मजदूरों को जबर्दस्त पीड़ा पहुंच रही है और उन्हें नुकसान हो रहा है।”

राहुल का बयान भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आप की रैली में राजस्थान के एक किसान के फांसी लगाकर खुदकुशी करने के बाद आया है। असमय बारिश के कारण किसान की फसल बर्बाद हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493