वायनाड (केरल), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपनी दूसरी संसदीय सीट केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल कर दिया।
गांधी के साथ उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी मौजूद थीं।
वे आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गढ़ अमेठी के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath