राहुल गांधी ने सभी सीमाएं लांघ दीं : अमित शाह

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी ‘दलाली’ टिप्पणी के लिए पलटवार करते हुए कहा कि इसके साथ उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दीं।

राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाए जाने के अगले दिन भाजपा अध्यक्ष की यह टिप्पणी आई है। उन्होंने प्रधनमंत्री पर ‘जवानों के खून की दलाली’ का आरोप लगाया था।

राहुल पर बरसते हुए शाह ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस उपाध्यक्ष 28 सितंबर की रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स को लेकर ‘राजनीति कर रहे हैं।’ उन्होंने इस क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया।

भाजपा अध्यक्ष ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जवानों के खून की ‘दलाली’ शब्द का इस्तेमाल कर राहुल गांधी ने सभी सीमाएं लांघ दीं। उनकी टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है।”

उन्होंने कहा, “मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। यह न केवल हमारे बहादुर जवानों व शहीदों का, बल्कि पूरे देश का अपमान है।”

उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें लगता है कि हमारे जवानों का खून ऐसी चीज है, जिसकी ‘दलाली’ की जा सकती है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल को निशाना बनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक्स पर सबसे पहले केजरीवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने इसके सबूत मांगे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया गया और लोगों ने उन्हें पाकिस्तान समर्थक कहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493