राहुल गांधी ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर नक्सलवादियों द्वारा किए गए हमले की निंदा की है।

राहुल ने कहा, “नक्सलवादियों द्वारा की गई यह मूर्खतापूर्ण हिंसा चरमपंथ के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करने में कभी सफल नहीं होगी।”

राहुल ने ट्वीट किया, “सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम इस शाहदत और अपने जवानों की बहादुरी को सलाम करते हैं।”

सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के 26 जवानों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493