राहुल गांधी मंदसौर पहुंचे (लीड-1)

मंदसौर, 6 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर पुलिस गोलीबारी की पहली बरसी के मौके पर ‘किसान समृद्धि श्रद्धांजलि सभा’ को संबोधित करने बुधवार को यहां पहुंच गए।

यह सभा पिपलियामंडी में होगी। देशभर के विभिन्न हिस्सों से किसान नेता यहां पहुंच रहे हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर चार्टर्ड प्लेन से मंदसौर हवाईपट्टी पर उतरे, जहां उनका प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया। उसके बाद वहां मौजूद कांग्रेसी और किसान नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सभा स्थल पिपलियामंडी पहुंचेंगे।

किसान नेता डॉ. सुनीलम ने बताया, “मंदसौर में गोलीकांड की पहली बरसी पर बड़ी संख्या में देशभर से किसान नेता यहां पहुंच रहे हैं।”

गौरतलब है कि बीते साल इसी दिन पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों की मौत हुई थी जबकि एक किसान ने पुलिस की पिटाई से दम तोड़ दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493