शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने बताया कि इस दौरान राहुल रोड शो के माध्यम से जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसके बाद ‘खाट पंचायत’ में बाढ़ से तबाह किसानों की समस्याएं सुनेंगे, कर्जमाफी, बिजली मूल्य आधा करने एवं किसानों की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध करने का भरोसा दिलाएंगे।
राहुल के रोड शो को लेकर हुई बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि 27 वर्षो में सपा, बसपा और भाजपा ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटकर खोखला कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका हिसाब इन दलों से मांगने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जानते हैं कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है, गरीबों और दलितों की बात करना उसके लिए ‘जुमलेबाजी’ भर है।
dharmpath.com dharmpath