राहुल जोहरी ने बीसीसीआई के पहले सीईओ का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। पूर्व मीडिया पेशेवर राहुल जोहरी ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मानते हुए यह फैसला लिया गया।

बोर्ड ने सीईओ का स्वागत किया है। वह सचिव अजय शिर्के को रिपोर्ट करेंगे।

बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में कहा, “बोर्ड, सीईओ राहुल का स्वागत करता है। उन्होंने आज (बुधवार) से अपना कार्यभार संभाला है।”

बोर्ड की नियमावली के अनुसार, सचिव में सभी कार्यकारी शक्तियां निहित होती है। हालांकि, यह और बात है कि नियमावली खुद ही जांच के दायरे में है।

इससे पहले, राहुल एशिया पेसिफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ‘डिस्कवरी नेटवर्क’ के साथ दक्षिण एशिया के लिए महाप्रबंधक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493