वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी नेशनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष थॉमस बर्र ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की तीव्र आलोचना की है। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी नेशनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष थॉमस बर्र ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की तीव्र आलोचना की है। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप की मंगलवार को पत्रकारों पर की गई टिप्पणी के जवाब में बर्र ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप गलत समझते हैं या अधिक संभावना है कि लोकतांत्रिक समाज में प्रेस की जो स्वतंत्र भूमिका है, उसका विरोध कर रहे हैं।” ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि पुराने गुटों की ओर से उनके चंदा जुटाने के प्रयासों को मिट्टी में मिला देने के लिए पत्रकारों को खुद को शर्मिदा मानना चाहिए।
बर्र ने कहा, “संवाददाताओं से अपेक्षा की जाती है कि सार्वजनिक हस्तियों को जवाबदेह बनाए रखे। कोई भी अमेरिकी राजनीतिक उम्मीदवार जो प्रेस की आजादी पर हमला करता है, वह गलत देश में प्रचार कर रहा है। अमेरिका में संविधान के तहत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं पर आजाद प्रेस एक अंकुश है।
पॉलिटिको की खबर के अनुसार, ट्रंप जब मंगलवार को ट्रंप टॉवर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे तब उन्होंने बार-बार संवाददाताओं को ‘बेईमान लोग’ कहा और एक पत्रकार को ‘फूहड़’ करार दिया।
फरवरी में इस अरबपति राजनेता ने चेतावनी दी थी कि यदि वह राष्ट्रपति चुने गए तो ऐसे कानून बनाएंगे जिससे सरकारी अधिकारियों को मीडिया के खिलाफ मुकदमा करना आसान हो जाए।
बाद में मंगलवार को ही ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने संभावित प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन पर मीडिया के और सवालों का जवाब नहीं देने को लेकर हमला बोला था।
ट्रंप ने ट्वीट किया, “मुझे आज(मंगलवार) के संवाददाता सम्मेलन के लिए बहुत श्रेय मिल रहा है। कुटिल हिलेरी को गत 179 दिनों में कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं करने को लेकर धिक्कारा जाना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath