राहुल देव की पत्नी बनेंगी निधि उत्तम!

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री निधि उत्तम आगामी टेलीविजन शो ‘दिल बोले ओबरॉय’ में अभिनेता राहुल देव की पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नंदिनी की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली निधि ‘दिल बोले ओबरॉय’ में काली प्रताप ठाकुर (राहुल) की पत्नी जानवी के रूप में नजर आएंगी।

निधि ने कहा, “मैं पिछले आठ सालों से नंदिनी की भूमिका निभा रही हूं और यह भूमिका मेरे रंग-रूप के संदर्भ में तरोताजा कर देने जैसा है। चूंकि, मैं अत्यंत शक्तिशाली और अमीर आदमी की पत्नी की भूमिका में हूं, तो मैं शाही और भव्य दिखूंगी।”

उन्होंने कहा, “इसमें मामूली बंगाली प्रभाव है और मुझे लगता है कि यह ‘देवदास’ से ऐश्वर्य राय बच्चन की लुक से मिलता-जुलता है।”

राहुल के साथ काम के बारे में निधि ने कहा, “वह बॉलीवुड के अत्यंत वरिष्ठ अभिनेता हैं और मैं उनके अनुभव का सम्मान करती हूं। मैं कहूंगी कि राहुल जमीन से जुड़े हैं और मुझे सहज महसूस कराते हैं।”

‘दिल बोले ओबरॉय’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर 13 फरवरी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493