सेबी अर्थव्यवस्था की जरूरत के अनुरूप विकसित हो रहा : जेटली

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी की प्रशंसा की और कहा कि यह एक पेशेवर संगठन है, जो अर्थव्यस्था और बाजार की जरूरतों के हिसाब से उभर रहा है।

जेटली ने यह बयान बजट के बाद सेबी के बोर्ड के साथ हुई बैठक के बाद दिया।

जेटली ने कहा, “सेबी काफी अनुभव के साथ एक पेशेवर संगठन है।”

इस बैठक में वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सेबी के अध्यक्ष यू. के. सिन्हा, नवनियुक्त अध्यक्ष अजय त्यागी और वित्त मंत्रालय तथा भारतीय रिजर्व बैंक के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

शुक्रवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एससीसी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी को सेबी के नए अध्यक्ष के रूप में चुना।

त्यागी 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो हिमाचल प्रदेश काडर के हैं। वह वर्तमान में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव का पदभार संभाल रहे थे। उन्होंने सिन्हा की जगह ली है, जिनका विस्तारित कार्यकाल एक मार्च को समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493