पटना, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों के खलनायक राहुल देव अब भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आएंगे। वह भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।
निर्माता निर्देशक राजकुमार आर. पांडेय की होम प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रदीप पांडेय चिंटू और खलनायक राहुल देव हैं।
पांडेय ने बताया कि इसमें राहुल देव एक पाकिस्तानी की भूमिका निभा रहे हैं, जो चिंटू के प्यार के खिलाफ जंग लड़ते हैं।
राहुल देव के भोजपुरी फिल्म जगत में आगमन को भोजपुरी फिल्म में एक नए आयाम की तरह देखा जा रहा है। कई सफल हिन्दी फिल्मों में खलनायक की भूमिका कर सफलता के झंडा गाड़ने वाले राहुल देव के कारण ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान -2’ के सफल होने का दावा किया जा रहा है।
पांडेय ने कहा कि जल्द ही फिल्म रिलीज की तारीख सार्वजनिक की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath