जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियोंके बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए।

सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के क्षेत्र में छिपे होने की खबर मिलने के बाद कोटवाल मोहल्ले को चारों ओर से घेर लिया।

आतंकवादियों के सफाए के लिए अभियान शुरू करने से पहले सुरक्षाबलों ने घनी आबादी वाले इस क्षेत्र से नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र की घेराबंदी कड़ी करने के बाद आतंकवादियोंने गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने मुठभेड़ स्थल से आतंकवादियों के दो शव बरामद किए हैं। गोलीबारी रुक गई है लेकिन तलाशी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493