राहुल द्रविड़ एयर प्यूरीफायर का प्रचार करेंगे

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को फिलिप्स इंडिया ने अपने एयर प्यूरीफायर का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।

कंपनी ने बयान जारी इसकी जानकारी दी।

द्रविड़ ने बयान में कहा, “फिलिप्स जैसे ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है जो अपनी नई-नई खोजों से जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं इस साझेदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना चाहता हूं।”

फिलिप्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर डायरेक्टर और पर्सनल हेल्थ विभाग के मार्केटिंग हेड गुलबहार तौरानी ने कहा, “द्रविड़ उस ब्रांड का प्रतीक हैं जो घर के भीतर वायु प्रदूषण से बचाव करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493