राहुल ने कश्मीर में सेना अधिकारी की मौत पर शोक जताया

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 22 वर्षीय कश्मीरी सैन्य अधिकारी की मौत पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि जो लोग हराने की कोशिश कर रहे हैं, वे खुद परास्त होंगे।

उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट उमर फैयाज शोपियां जिले में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया और फिर हत्या कर दी। गोलियों से छलनी उनका शव बुधवार को पाया गया।

राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पृष्ठ पर कहा, “उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। जिसके लिए वह खड़े थे, उसे हराने की कोशिश जिन्होंने की है, वे खुद परास्त होंगे।”

उन्होंने कहा, “पूरा देश लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के दु:ख में उनके साथ है। मेरी हार्दिक संवेदना।”

रक्षामंत्री अरुण जेटली ने इसे भयावहता कृत्य करार दिया और सेना ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का संकल्प लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493