नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी को मंगलवार को शादी की शुभकामनाएं दी। अपने शुभकामना संदेश में भी उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस दिया।
राहुल ने ट्वीट किया, “आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी, शादी की शुभकामनाएं। आपका प्यार और मजबूत हो तथा बढ़ती असहिष्णुता और सांप्रदायिक नफरत के युग में आप सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा बनें। ईश्वर आपके ऊपर कृपा बनाए रखे।”
अपने ट्वीट के साथ उन्होंने उनकी शादी के समाचार की तस्वीर भी लगाई है। आईएएस जोड़े को आईएएस का राजस्थान काडर दिया गया है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम जिले में शनिवार को टीना और अतहर की शादी सम्पन्न हुई।
गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसके वैचारिक संरक्षक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश में असहिष्णुता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
dharmpath.com dharmpath