राहुल ने डिफाल्टर कंपनी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक समाचार रपट को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। रपट में एक ऋण डिफाल्टर कंपनी के कथित रूप से रेल मंत्री पीयूष गोयल से संबंध होने की जानकारी दी गई है।

द वायर समाचार पोर्टल की एक खबर को संलग्न करते हुए गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल और देश से फरार हीराकारोबारी नीरव मोदी के विवादों के बाद भाजपा एक और जादू के साथ आई है। इस बार यह चमत्कार शिर्डी इंडस्ट्रीज के रूप में सामने आया है।

गांधी ने ट्वीट में कहा, “शाह-जादा के दिलचस्प किस्से, शौर्य गाथा और छोटे मोदी के बड़े कारनामे के बाद भाजपा प्रस्तुत करती है- शिर्डी का चमत्कार।”

राहुल मुंबई की शिर्डी इंडस्ट्रीज की चर्चा कर रहे थे। पीयूष गोयल 2008-2010 के बीच इस कंपनी के अध्यक्ष रहे थे। द वायर की रपट में आरोप लगाया गया है कि कंपनी कुल 650 करोड़ रुपये के बकाया ऋण को चुकाने में विफल रही है। यह ऋण गोयल के कार्यकाल के दौरान लिया गया था।

राहुल 12 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493