राहुल ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 66वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को देशवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा, “आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, “चलिए गणतंत्र दिवस के मौके पर हम अपने संविधान में निहित मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराएं और एकीकृत व समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लें।”

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा रहे।

ओबामा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493