नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी के अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात में पार्टी संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान पार्टी को सभी स्तरों पर विस्तार देने पर चर्चा की गई। इस बैठक में देश के सभी हिस्सों से पार्टी के अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने भाग लिया।
dharmpath.com dharmpath