नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में शनिवार शाम लगी भयानक आग में 17 लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया।
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में शनिवार शाम लगी भयानक आग में 17 लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया।
गांधी ने एक ट्वीट में कहा, “दिल्ली के बवाना अग्निकांड में अपने प्रियजनों को गंवाने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ऐसे समय में जब आप सभी इस त्रासदी से उबरने के लिए जूझ रहे हैं, मैं आपके लिए प्रार्थना करता हूं और मेरी आत्मा आपके साथ है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए भी प्रार्थना करता हूं।”
उल्लेखनीय है कि पश्चिम दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में लगी आग में 10 महिलाओं सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। इस गोदाम में पटाखे भी रखे जाते थे।
दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath