नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच विशेष संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
राहुल ने ट्वीट किया, “हमारे बीच दोनों देशों के बीच विशेष साझा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों सहित कई सारे विषयों पर चर्चा हुई।”
तोबगे भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनके दौरे की समाप्ति शनिवार को हो रही है।
उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता की और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath