नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्राइथोलोन मेजर जनरल वी.डी. डोगरा को आयरमैन का खिताब मिलने पर बधाई देते हुए उन्हें रोल मॉडल और भारतीयों के लिए प्ररेणास्त्रोत बताया है।
गांधी ने कहा, “3.8 किलोमीटर तैराकी, 180 किलोमीटर साइकिल और 42.2 किलोमीटर दौड़ को पूरा करने के लिए दृढ संकल्प, अनुशासन और स्टेमिना चाहिए। मेजर जनरल डोगरा ने आस्ट्रिया में 14 घंटों में यह किया है। वह रोल मॉडल हैं और भारतीयों के लिए प्ररेणास्त्रोत भी।”
आयरमैन ट्राइथोलोन विश्व भर में सबसे मुश्किल स्पर्धाओं में से एक मानी जाती है। डोगरा ने इसे 14 घंटे 21 मिनट में तय किया। वह नौकरी करते हुए ऐसा करने वाले भारत के पहले आर्मी ऑफिसर बने हैं।
dharmpath.com dharmpath