सोनू सूद आत्मविश्वास से भरे कलाकार : लव सिन्हा

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘पलटन’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख रहे लव सिन्हा ने कहा है कि फिल्म में अभिनेता सोनू सूद के साथ काम करना बेहतरीन है और उन्होंने कहा कि सोनू अपने सह-कलाकारों के भीतर से सर्वश्रेष्ठ निकलवाने में सक्षम हैं।

दिग्गज अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव का सोनू के साथ सेहत और फिटनेस का भी संबंध है।

लव ने आईएएनएस से कहा, “सोनू सर ने शूटिंग के दौरान हम सभी की मदद की और साथ काम करना बेहतरीन था। हम जल्द उठते और शूटिंग के दौरान एक साथ वर्कआउट करते थे।”

उन्होंने कहा, “वह बहुत मददगार थे। उन्होंने काम करते हुए बहुत सारे टिप्स दिए और यह भी सुझाव दिया कि मैं अपने ट्रेनर (साथ) के साथ प्रशिक्षण शुरू करूं, जिसे अब मैं कुछ समय से कर रहा हूं। वह बहुत उदार और आत्मविश्वास से भरे कलाकार हैं, जो हर सीन में सह-कलाकारों का सर्वश्रेष्ठ लाते हैं।”

फिल्मकार जे.पी.दत्ता की ‘पलटन’ सात सितंबर को रिलीज होगी। इसमें सिद्धांत कपूर, अर्जुन रामपाल और हर्षवर्धन राणे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493