राहुल ने मोदी पर ओबामा के लेख का जिक्र किया

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ‘टाइम’ पत्रिका में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने वाले लेख का जिक्र किया।

लोकसभा में शून्यकाल की शुरुआत के साथ ही राहुल ने कहा, “मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर था और मैंने टाइम पत्रिका देखी। ओबामाजी ने मोदी की तारीफ में लंबा लेख लिखा है।”

उन्होंने कहा, “यह संभवत: 60 साल में पहला मौका है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी की इस तरह तारीफ की है।”

ओबामा ने पत्रिका में ‘इंडियाज रिफार्मर-इन-चीफ’ शीर्षक से मोदी के बारे में लिखा है।

उन्होंने मोदी के जीवन, गरीबी से उठकर भारत के प्रधानमंत्री बनने के उनके सफर के बारे में लिखा है, जोकि देश में मौजूद उत्साह और संभावना का सूचक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493