सांचोर (राजस्थान), 4 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजस्थान के जालौर जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।
राहुल ने सांचोर के कच्छेला, देवड़ा, दवई, अमली, हदेचा जैसे गांवों में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। यह इलाके राज्य में हाल में पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई गांवों का संपर्क अब भी टूटा हुआ है।
कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश मंजू ने आईएएनएस को बताया, “हमने उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया। कई गावों जलमग्न हो गए हैं। उन्होंने इन मुद्दों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया है।”
राहुल ने ग्रामीणों के साथ बातचीत में कहा, “हम आपके लिए जो भी कर सकते हैं, करेंगे।”
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यहां कोई भी राहत कार्य या पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई है।
उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी थे।
राहुल शुक्रवार को गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath