नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली को राफेल विमान सौदे पर वापस ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन उन्होंने वित्तमंत्री से सवाल किया कि सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाने को लेकर उन्होंने क्या सोचा है।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, “श्रीमान जेटली, ग्रेट राफेल रॉबरी (राफेल विमान सौदे में बड़ी चोरी)! पर वापस देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए धन्यवाद। संयुक्त संसदीय समिति से इसकी जांच कैसे होगी? “
राहुल गांधी के ट्वीट से पहले जेटली ने एक लंबे ब्लॉग में सौदे को लेकर कांग्रेस पार्टी के आरोपों को बकवास बताया।
गांधी ने अपने ट्वीट में आगे कहा, “समस्या यह है कि आपके सर्वश्रेष्ठ नेता अपने दोस्त का बचाव कर रहे हैं। इसलिए इसमें असहूलियत हो सकती है। जांच कीजिए और घंटे में वापस बताइए। हम इंतजार कर रहे हैं।”
जेटली ने अपने ब्लॉग में कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह झूठ करार दिया और राहुल गांधी और उनकी पार्टी से शीघ्र उनके सवालों का जवाब देने को कहा।
dharmpath.com dharmpath