नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में हुए दो रेल हादसों में शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस तथा मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस के डिब्बे मंगलवार लगभग आधी रात को मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटरी से उतर कर काली मचाक नदी में गिर गए।
राहुल ने ट्वीट किया, “मध्य प्रदेश में दो रेलगाड़ियों के पटरी से उतर जाने की घटना के बारे में सुन कर दुख हुआ। मैं घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं।”
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि घायलों को जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सहायता और मदद दी जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath