राहुल बालाजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना

तिरुपति, 22 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुए।

राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर तिरुपति पहुंचे। उन्होंने तिरुमाला पहाड़ियों की तलहटी में स्थित अलीपीरी से अपनी यात्रा की शुरुआत की।

वह तिरुमाला पहाड़ियों के शीर्ष पर मंदिर पहुंचने से पहले 11 किमी की दूरी पैदल तय करेंगे। वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

आमतौर पर भगवान वेंकटश्वर के मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालु इसी रास्ते से जाते हैं।

भगवान वेंकटेश्वर को भगवान बालाजी के नाम से भी पुकारते हैं।

पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिरुपति लौटेंगे। वह आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन.रघुवीर रेड्डी की ‘प्रत्येक होदा भरोसा प्रजा यात्रा’ में भाग लेंगे।

रेड्डी बस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। इस यात्रा के जरिए वह लोगों को भरोसा देना चाहते हैं कि अगर केंद्र की सत्ता के लिए कांग्रेस को वोट मिला तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा।

राहुल गांधी भी इस विवादास्पद मुद्दे पर एक रैली को संबोधित करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी के तिरुपति रेनीगुंटा हवाईअड्डे पर पहुंचने पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने उनका स्वागत किया। चांडी पार्टी के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493