राहुल मंगलवार को मप्र के श्योपुर व मुरैना में

ग्वालियर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन होगा। वह मंगलवार को श्योपुर व मुरैना में सभाएं करेंगे और उनका रोड शो होगा।

चुनाव प्रचार अभियान समिति के समन्वयक मनीष राजपूत और उज्जैन के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने बताया कि राहुल गांधी की श्योपुर के मेला मैदान में जनसभा होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष को सुनने बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, इसलिए मैदान के बाहर भी एलईडी लगाई जा रही है। राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे।

राजपूत के अनुसार, राहुल अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह पौने ग्यारह बजे ग्वालियर फोर्ट स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंदी छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष उसके बाद सबलगढ़ के मंडी प्रांगण और जौरा के मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। जौरा से मुरैना तक 26 किलोमीटर उनका रोड शो होगा। राहुल सड़क मार्ग से पौने आठ बजे ग्वालियर विमान तल पहुंचेंगे, जहां से वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493