नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत के चार दिन के दौरे पर आने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से रविवार को मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय द्वारा मैक्रों की यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम में हालांकि राहुल की मुलाकात के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन गांधी के कार्यालय ने आईएएनएस को बताया कि बैठक रविवार के लिए प्रस्तावित है।
देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद राहुल ने कई देशों के प्रमुखों और राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की है।
दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री सामदेच हुन सेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो से मुलाकात की थी। उन्होंने हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू, ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और जार्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन से मुलाकात नहीं की।
dharmpath.com dharmpath