राहुल व शीला की यात्राओं में भीड़ देख घबरा गई हैं मायावती : कांग्रेस

पार्टी की ओर से यह बयान बसपा अध्यक्ष मायावती के सहारनपुर रैली में दिए गए उस बयान की प्रतिक्रिया में किया गया, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को यहां तरह-तरह की यात्राएं, यहां तक कि खाट यात्रा भी निकालनी पड़ रही है।

मायावती ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद के लिए एक ऐसा चेहरा दिया है, जिसने दिल्ली को भ्रष्टाचार के कारण गंवा दिया है। शीला दीक्षित ने दिल्ली में जब कुछ नहीं किया तो फिर यहां पर क्या करेंगी।

इस पर उप्र कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्ष के मुख्यमंत्रित्व काल में दिल्ली को जिस तरह विकसित करके नंबर एक शहर बनाया, उनके उस अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिले, इसलिए पार्टी ने उन्हें उप्र का मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया है।

त्रिपाठी ने कहा कि वह मायावती के बारे में अधिक कुछ नहीं कहना चाहेंगे, क्योंकि उनकी पार्टी छोड़ने वालों ने उनकी हकीकत प्रदेश की जनता के सामने खुद रख दी है। वह उसे दोहराना नहीं चाहते।

उन्होंने बसपा मुखिया मायावती को संयम बरतने की सलाह दी और कहा कि उन्हें कांग्रेस के महान इतिहास पर कीचड़ उछालने से बचना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493