राहुल समीक्षा बैठक के लिए गुजरात जाएंगे

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए शनिवार को गुजरात जाएंगे। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी है।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और गुजरात चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे।

कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के साथ 80 सीटें जीती है और भाजपा को 99 सीट से आगे नहीं बढ़ने दिया है।

एआईसीसी के महासचिव, गुजरात प्रभारी अशोक गहलौत ने बुधवार को मेहसाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं कर पाने के कारणों की विस्तृत समीक्षा करेगी। भाजपा 22 सालों से सत्ता में है और इस बार भी चुनाव में विजयी रही।

राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव के खत्म होने के दो दिन बाद 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493