राहुल सिंहासन खाली करो जनता आती है : स्मृति ईरानी

लखनऊ, 24 मार्च(आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के अलावा दक्षिण भारत से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके तंज कसा है।

लखनऊ, 24 मार्च(आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के अलावा दक्षिण भारत से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके तंज कसा है।

उन्होंने अमेठी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के पत्र को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, “अमेठी ने भगाया, जगह जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया। ‘भाग राहुल भाग’ सिंहासन खाली करो राहुल जी, जनता आती है।”

गौरतलब है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने पत्र में राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया है। साथ ही दक्षिण भारत के कार्यकतार्ओं की मांग पर उन्हें प्रस्ताव स्वीकार करने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा है कि अमेठी की जनता में काफी उत्साह एवं उनके प्रति समर्थन है।

पत्र में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्होंने भी उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़कर देश का प्रतिनिधित्व किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493