‘रा डॉट वन’ जैसी फिल्म बनाने को बेताब शाहरुख

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि वह 2011 की विज्ञापन आधारित फिल्म ‘रा डॉट वन’ जैसी फिल्म बनाने को बेताब हैं।

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रा डॉट वन’ में शाहरुख खान वैज्ञानिक शेखर सुब्रह्मण्यम और रोबोट जी डॉट वन के रूप में दिखाई दिए थे। फिल्म में करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर द्वारा समर्थित होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अधिक सफल नहीं रही और समीक्षकों से ज्यादातर नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं।

हालांकि ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के अभिनेता ने कहा कि वह ‘रा डॉट वन’ जैसी फिल्म की दोबारा शूटिंग करना चाहते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह दोबारा ‘रा डॉट वन’ जैसी फिल्म बनाना चाहते हैं? इस पर शाहरुख ने आईएएनएस से कहा, “मैं ‘रा डॉट वन’ के लिए दूसरा शूट करना चाहूंगा।”

उन्होंने कहा, “बहुत-से लोग शायद ऐसा नहीं सोचते हैं, लेकिन मुझे पता है कि इसे (रा डॉट वन) अच्छे से बनाया नहीं गया। इसलिए दिल जीतने के लिए मैं इसकी दोबारा शूटिंग करना चाहता हूं।”

शाहरुख ने कहा, “हालांकि, मन में इस तरह की कोई कहानी नहीं है, लेकिन हमारे पास यकीनन वीएफएक्स हैं।”

उन्होंने कहा, “यकीनन मैं दूसरी ‘रा डॉट वन’ बनाने के लिए अटल हूं।”

शाहरुख ने कहा, “दूसरी फिल्म बनाना दिलचस्प होगा, लेकिन समय के इस मोड़ पर हमारे पास कोई कहानी नहीं है। ‘रा डॉट वन’ के लिए जैसा मैं चाहता था, यह उस स्तर तक नहीं पहुंची है। लेकिन ‘कृष’ जैसी फिल्में आपको प्रोत्साहित करेंगी।”

शाहरुख को वर्तमान में फिल्म ‘फैन’ में देखा जा सकता है, जो 15 अप्रैल को रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493