नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने शुक्रवार को घोषणा की उसके उत्पाद एक अक्टूबर से अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होंगे। इसी कंपनी ने 251 रुपये कीमत का दुनिया का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 लांच किया था।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेजन पर फ्रीडल एलइडी टीवी, स्मार्टफोन, फीचर फोन और पॉवर बैंक बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
फ्रीडम की एलइडी टीवी में फ्रीडम जुनियर (24 इंच) और फ्रीडम यंग (32 इंच) उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 19,999 रुपये है।
कंपनी की फीचर फोन सीरीज में हिट, किंग और राजा उपलब्ध है, जिनकी कीमत 699 से 1099 रुपये तक है।
dharmpath.com dharmpath