नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। त्योहारी मौसम में लेनेवो ने अपने प्रमुख लेनेवो जेड 2 प्लस स्मार्टफोन पर शुक्रवार को एक आकर्षक ऑफर की घोषणा की।
अमेजन इंडिया के ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ के दौरान यह ऑफर एक अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि लोग 12000 रुपये तक की छूट पाने के लिए अपने पुराने स्मार्टफोन का विनिमय कर सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन से विनिमय पर अतिरिक्त 2000 रुपये की नगद वापसी के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
बिना लागत के ईएमआई ऑफर ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से भुगतान और ब्याज राशि की नगद वापसी पाने की सुविधा देती है। यह बिना लागत के ईएमआई ऑफर आठ बैंकों को समर्थन देता है और जल्द ही बजाज फाइनेंस के उपभोक्ताओं को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।
4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लेनेवो जेड 2 प्लस में शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। इसमें एक 2.5डी डुअल ग्लास लगे हुए हैं और स्टाइल और टिकाऊपन के लिए इसका फाइबर ग्लास डिजाइन है।
मेमरी और स्टोरेज की दृष्टि से इसके दो प्रकार हैं। 3जीबी प्लस 32जीबी वाले जेड2प्ल्स की कीमत 17999 रुपये हैं, जबकि 4जीबी प्लस 64 जीबी वाले जेड2प्लस की कीमत 19999 रुपये है।
dharmpath.com dharmpath