रिंगिंग बेल्स पर नजर बनी हुई है : प्रसाद

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि उनके विभाग की रिंगिंग बेल्स कंपनी पर नजर बनी हुई है। कंपनी ने गत सप्ताह मात्र 251 रुपये (करीब चार डॉलर) में स्मार्टफोन पेश किया था।

मंत्री ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने इस बात की जांच की है कि क्या इस मूल्य में फोन दिया जा सकता है।

उन्होंने यहां कहा, “ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि बाद में कोई अनियमितता न हो। यदि ऐसा होगा तो हम कानून के मुताबिक कदम उठाएंगे। हमारा विभाग इस पर नजर रखे हुए है।”

इससे पहले जानकार सूत्रों ने आईएएनएस से कहा था कि दूरसंचार मंत्रालय ने इस फोन की व्यावहारिकता पर एक जांच की है, जिसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह पाया गया था कि ऐसा फोन 2,300-2,400 रुपये से कम में नहीं मिल सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493