नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। स्पेन के बेहद लोकप्रिय गायक रिकी मार्टिन के गीत ‘वेंटे पे का..’ के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज देने वाली अकासा सिंह ने बताया कि मार्टिन को उनकी आवाज पसंद आई है।
अकासा ने ईमेल के जरिए आईएएनएस को बताया, “मार्टिन का गाना ‘वेंटे पे का..’ स्पेनिश भाषा का गीत है। मार्टिन ने पिछले वर्ष इसे जारी किया था, जो सबसे बड़ा स्पेनिश भाषी हिट बना। यह गीत पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में मेरी शुरुआत है।”
उन्होंने कहा, “विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार रिकी मार्टिन के साथ काम करना एक सपने जैसा रहा। सोनी म्यूजिक की टीम ने मुझे इस गीत के हिंदी संस्करण रिकॉर्ड करने और इसे रिकी मार्टिन की टीम को भेजने की सलाह दी। मैंने उनसे बात नहीं की है लेकिन सुना है कि उन्हें मेरी आवाज पसंद आई है।”
इससे पहले फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के लिए ‘खींच मेरी फोटो’ गा चुकीं आकासा ने कहा कि मार्टिन के साथ काम करने के अवसर ने उनकेलिए कई रास्ते खोल दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath