जम्मू में सीजन का सबसे गर्म दिन

जम्मू, 4 जून (आईएएनएस)। जम्मू में लू की मार के बीच शनिवार को अत्यधिक तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “जम्मू में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन का अब तक का उच्च रिकॉर्ड रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।”

आईएमडी के मुताबिक, आगामी दिनों में जम्मू में तापमान बढ़ सकता है।

शहर के लोगों ने बिजली में कटौती की शिकायत भी दर्ज कराई है।

स्थानीय निवासी ने बताया, “सरकारी स्कूलों की अधिकतर कक्षाओं में पंखे नहीं होने से बच्चों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493