रितेश ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस में नई भूमिका पर बधाई दी

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। रितेश महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं।

रितेश ने गुरुवार को प्रियंका के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि उनकी मां प्रियंका की नई भूमिका की खबर सुनकर बहुत रोमांचित हैं।

अभिनेता ने लिखा, “कुछ साल पहले उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था, मैं हमेशा उन्हें उनकी शिष्टता व सौहार्द के लिए याद रखूंगा। महासचिव के रूप में नियुक्ति पर प्रियंका गांधी को बहुत बहुत बधाई। इस खबर को लेकर देशभर में लोग उत्साहित हैं और उनमें से एक मेरी मां भी हैं। शुभकामनाएं।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव के रूप में नामित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493