रितेश ने मराठी प्रोडक्शन ‘फास्टर फेने’ की घोषणा की

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी आगामी मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘फास्टर फेने’ की घोषणा की है।

रितेश (37) ने बुधवार रात साझा किया कि उन्हें अपने प्रोडक्शन बैनर मुंबई फिल्म कंपनी के तहत फिल्म की घोषणा करते हुए गर्व है।

रितेश ने ट्विटर पर लिखा, “कॉमिक बुक खुद इस पर फिल्म बना रही है। अगली मराठी प्रोडक्शन ‘फास्टर फेने’ की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।”

उन्होंने वर्ष 2013 में अपने प्रोडक्शन हाउस मुंबई फिल्म कंपनी का शुभारंभ किया। इसकी शुरुआत रवि जाधव द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘बालक-पालक’ के साथ हुई।

मारधाड़ से भरपूर फिल्म ‘लय भारी’ के साथ रितेश मराठी सिनेमा की शुरुआत कर चुके हैं। यह उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा द्वारा निर्मित थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493