रितेश संग टीओआईएफए 2016 की मेजबानी करेंगी परिणीति

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा दुबई में इस महीने आयोजित होने वाले आगामी टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टोइफा) के दूसरे संस्करण में अभिनेता रितेश देखमुख के साथ मेजबानी करती नजर आएंगी।

मुख्य अवार्ड समारोह का आयोजन 18 मार्च को दुबई स्पोर्ट्स सिटी के दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

बयान के मुताबिक, यह पहला मौका है जब रितेश और परिणीति एक साथ मंच पर नजर आएंगे और प्रशंसकों तथा दोस्तों का मनोरंजन करेंगे।

टोइफा 2016 को गल्फ एयर और स्प्लाश प्रस्तुत कर रहा है। इसमें जहां शाहरुख खान, वरुण धवन, जैकलिन फर्नाडीस, करीना कपूर खान, यो यो हनी सिंह सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां प्रस्तुति देंगी।

टोइफा के पहले संस्करण का आयोजन 2013 में ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493