मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी और अभिनेता रित्विक धनजानी पिछले लगभग पांच साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन आशा का कहना है कि उन्हें शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है।
दोनों की मुलाकात एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ की शूटिंग के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे भी प्रमुख भूमिका में थे।
शादी के बारे में पूछे जाने पर आशा ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि इसमें अभी वक्त लगेगा। लोग हमसे यही सवाल कर रहे हैं और हम कहते हैं कि अभी हमें जिंदगी के मजे लेने दें। हम अभी अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं। हमें शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है।”
अभिनेत्री (26) ने कहा कि शादी कोई प्राथमिकता नहीं है और वह अपनी जिंदगी में खुश हैं। एक या दो साल तक और इंतजार कर सकते हैं।
अभिनेत्री ने कहा, “शादी की कोई जल्बाजी नहीं है, लेकिन अभी मुझे लगता है कि हम खुश हैं और अब भी हम एक या दो साल इंतजार कर सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath