रियो 2016 के आयोजकों ने रद्द किया ‘ट्रैक साइकिलिंग’ टेस्ट इवेंट

रियो डी जेनेरियो, 25 मार्च (आईएएनएस)। इस वर्ष ओलम्पिक खेलों के लिए नए वेलोड्रम में आयोजित होने वाले ‘ट्रैक साइकिलिंग’ टेस्ट इवेंट को रद्द कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस इवेंट का आयोजन 30 अप्रैल से एक मई तक होना था, लेकिन अब यह 25-27 जून को आयोजित होगी।

रियो 2016 संचार प्रमुख मारियो एंड्राडा ने कहा कि समर्थन संरचनाओं की स्थापना में हो रही देरी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया।

मारियो ने गुरुवार को कहा, “हमें कुछ सहाय-सहकार संबंधी परेशानियां थी, जिसमें कार्यालयों और कंटेनरों की स्थापना न कर पाना आदि कारण शामिल हैं।”

अधिकारियों का कहना है कि वेलोड्रम की संरचना पूर्ण रूप से तैयार है और इसमें केवल ट्रैक लगाने की देरी है। इस स्थल का काम मई के अंत तक पूरा हो जाएगा।

मारियो ने कहा कि दुर्घटना से देर भली। एथलीटों का जान जोखिम में डालने से बेहतर उन्होंने यह मुश्किल फैसला किया। वे 120 प्रतिशक तक आश्वस्त हैं कि यह स्थल ओलम्पिक तक तैयार हो जाएगा।

रियो ओलम्पिक में ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 16 अगस्त तक होगा और इसके बाद आठ से 11 सितम्बर तक पैरालम्पिक खेलों का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493