लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मॉडल केंडल जेनर और कारा डेलेवीन साथ मिलकर रियलिटी टीवी शो शुरू करने पर विचार कर रही हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार दोनों मॉडल एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यह शो में दोनों के करियर, कामयाबी का मंत्र और इस मुकाम तक पहुंचने के सफर के बारे में होगा।
पत्रिका ‘लाइफ एंड स्टाइल’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “केंडल और कारा का साथ में रियलिटी शो शुरू करना टेलीविजन जगत में बड़ा धमाका होगा, क्योंकि दोनों ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय सुपर मॉडलों में शामिल हैं।”
सूत्र ने बताया, “शो में दोनों सुपरमॉडल अपनी जीवनशैली, करियर और अपने प्रेम संबंधों का खुलासा और चर्चा करेंगी।”
शो के निर्माताओं को लगता है कि केंडल और कारा जो कि आपस में अच्छी सहेलियां भी हैं, साथ मिलकर शो के माध्यम से मनोरंजन की दुनिया में धमाल मचा सकती हैं।
dharmpath.com dharmpath